मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनूपपुर विधायक के ग्रह ग्राम परासी पहुंचकर उनके पुत्र के निधन पर व्यक्त की श्रद्धांजलि व शोक संवेदना

0
390

अनूपपुर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व मंत्री श्री बिसाहू लाल सिंह के ग्रह ग्राम परासी पहुंचकर उनके पुत्र स्व अमृतलाल सिंह के असामायिक निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक-संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान विधायक अनूपपुर पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह व परिवार जन सहित मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, मध्य प्रदेश कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) रामलाल रौतेल, विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह, पूर्व विधायक सुदामा सिंह, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, रामदास पूरी, पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पराजगढ़  हीरा सिंह श्याम, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पसान राम अवध सिंह, उपाध्यक्ष अजय यादव, बृजेश गौतम, कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी सहित संबंधित अधिकारी अन्य जनप्रतिनिधिगण,स्थानीय जन उपस्थित थे।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here