आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन भैंसों की मौत*

0
232

अनूपपुर* विगत दो दिनों से अनूपपुर जिले के सभी तहसीलों में अचानक तेज हवाओ के साथ बारिश हो रही है जिसके कारण आकाशीय बिजली के चमकने एवं गिरने से चपेट में आने के कारण अनूपपुर तहसील के कांशा एवं कर्राटोला में तीन पालतू मवेशियों की मौत हो गई।वही रविवार एवं सोमवार पूरे दिन तेज पानी के साथ तेज हवा और आकाशीय बिजली के चमकते तथा गिरने की घटनाएं होती रही है।

वन्य जीव संरक्षक एवं समाज सेवी शशिधर अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय अनूपपुर से 08 किलोमीटर दूर स्थित कांशा गांव निवासी भानू यादव पिता लल्ला यादव की एक नग भैंस जो रविवार की रात घर की गौशाला में थी,अचानक तेज आधी,पानी के साथ आकाशीय बिजली के चपेट में आने से स्थल पर ही मृत हो गई।वहीं सोमवार की दोपहर 02 बजे के लगभग तहसील मुख्यालय अनूपपुर से 6 कि,मी,दूर स्थित कर्राटोला गांव के निवासी अमर सिंह की दो भैंस जो गांव के बाहर बगीचे के पास चर रही थी कि अचानक आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आने पर दोनो की मृत्यु हो गई।दोनों घटनाओं पर पुलिस,प्रशासन एवं पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशु मालिकों की सूचना पर कार्यवाही की गई,निरंतर हो रही वर्षा के कारण आमजन परेशान है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here