अनूपपुर लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार पहले चरण के लिए नाम निर्देषन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। 12 (अ.ज.जा.) शहडोल लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन शुक्रवार को पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र शहडोल के रिटर्निंग ऑफीसर आशीष वशिष्ठ के समक्ष भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अभ्यर्थी रविकरण सिंह धुर्वे, पीपल्स पार्टी ऑफ इण्डिया (डेमोक्रेटिक) के अभ्यर्थी अमृत लाल गोंड़, इंडियन नेषनल कांग्रेस के फुन्देलाल सिंह मार्काे, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया के अभ्यर्थी समर शाह सिंह तथा गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी अनिल सिंह धुर्वे ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



