12 वर्ष की नाबालिक बालिका से बलात्कार करने वाला आरोपी बिजुरी पुलिस की गिरफ्त में

0
50

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी द्वारा महिलाओ व बच्चो पर घटित अपराध पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है जिसके तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी कोतमा के निर्देशन मे थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह के नेतृत्व मे टीम गठित किया जाकर 12 वर्ष की नाबालिका बालिका से बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरण – दिनांक 30/11/2025 को फरियादिया उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 29/11/25 को हम सभी परिवार के लोग खेत मे धान काटने चले गये थे मेरी 12 वर्ष एवं 10 वर्ष की नाबालिक लडकिया तथा 06 वर्ष का लडका घर पर अकेले थे। दोपहर में जब मेरी १२ वर्ष की बेटी घर में अकेली थी तभी गांव का सूरज पटेल घर में घुस आया और उससे पूछने लगा कि तुम्हारी दादी कहां है तो वह बोली कि मम्मी पापा के साथ धान काटने खेत गई है यह सुनकर वह मेरी बेटी को अकेली पाकर उसे पकड के जमीन में पटक दिया और उसके साथ बलात्कार किया है रिपोर्ट पर थाना बिजुरी मे अपराध क्र 386/25 धारा 654(1), 332(बी) बीएनएस, 3,4 पाक्सो एक्ट 3(2)(व्ही) एससी/एसटी एक्ट का कायम कर अनुसंधान में लिया गया ।

आरोपी सूरज पटेल की जो घटना के बाद फरार हो गया था उसकी लगातार तलाश कर रिपोर्ट के २४ घंटे के अंदर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ की गई जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया।इस प्रकार वरिष्ठ अधिकारीयों के कुशल नेतृत्व में बिजुरी पुलिस द्वारा नाबालिग से बलात्कार के आरोपी सूरज पटेल निवासी थाना बिजुरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जाता है ।

 

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here