*कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार- सुनील शराफ राष्ट्रीय समन्वयक, आशुतोष कुमार आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष,अनूपपुर में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत*

0
116

अनूपपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा कोतमा विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील शराफ को राष्ट्रीय समन्वयक तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पुष्पराजगढ़ विधायक के पुत्र आशुतोष कुमार को अनूपपुर जिला आदिवासी कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद दोनों पदाधिकारियों का आज अनूपपुर में प्रथम आगमन ऐतिहासिक एवं उत्साहपूर्ण रहा।

उनके आगमन पर जिलेभर से जुटे कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर ढोल–नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। स्टेशन से कांग्रेस पार्टी कार्यालय तक एक उत्साहपूर्ण रैली निकाली गई, जिसमें बड़े-बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक का खासा उत्साह देखने मिला।

*पार्टी कार्यालय में स्वागत-सम्मान एवं उत्साहपूर्ण माहौल*कांग्रेस कार्यालय सभागृह में आयोजित सम्मान समारोह में जिलेभर के वरिष्ठ नेताओं, ब्लॉक पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्याम कुमार ‘गुड्डू’ चौहान, अनूपपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, वारिष्ट कांग्रेस नेता आशीष त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस रजन कुमार राठौर,जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस मानवेंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई रफीक अहमद साथ ही सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज की।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का उद्बोधन संगठन को एकजुट करने पर जोर पिछड़ा वर्ग विभाग के नवनियुक्त राष्ट्रीय समन्वयक सुनील शराफ ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि“विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं एवं जिला संगठन की टीम ने लगातार कांग्रेस को एकजुट और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह विश्वास और समर्थन हमारी जिम्मेदारी को और बड़ा करता है।”इसके साथ ही, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस को मजबूती से खड़ा करने के लिए सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी है।

*वरिष्ठ नेता से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त* कार्यक्रम पश्चात दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी अपने साथ मौजूद वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम कुमार त्रिपाठी के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने उनका हाल-चाल जाना और संगठन की आगामी रणनीतियों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

*कार्यकर्ताओं में उत्साह -जिले में नई ऊर्जा* नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रथम आगमन पर दिखा जोश इस बात का संकेत था कि अनूपपुर कांग्रेस में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार हो चुका है।कार्यकर्ताओं में यह विश्वास दिखाई दिया कि नए नेतृत्व के साथ संगठन एकजुट होकर जिले में कांग्रेस को और अधिक मजबूत करेगा।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here