एनएसएस के स्वयंसेवकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली*

0
237

अनूपपुर  शासकीय महाविद्यालय जैतहरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम लहरपुर में सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के तीसरे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने परियोजना कार्य के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रंगोली बनाकर मतदान करने का संदेश दिया इसके साथ ही स्वयंसेवकों ने ग्रामीणजन को रैली निकालकर सभी मतदाताओं को 19 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरुक किया।

इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के नोडल अधिकारी प्रो.गजेंद्र सिंह ने स्वयंसेवको को मतदान के महत्व के बारे में समझाया और उन्होंने कहा कि एक अच्छी सरकार का निर्माण हमारे मतदान के द्वारा होता है हमें अपने विवेक, सजगता के साथ अपने मतदान का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि देश के निर्माण में हमारा मत महत्वपूर्ण है जो हमारी सहभागिता को सुनिश्चित करता है। उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी रासेयो स्वयंसेवक अपने घर के सदस्यों व अपने क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों को आगामी लोकसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान करने हेतु प्रेरित करें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना पुरूष कार्यक्रम अधिकारी प्रो.राजकुमार सिंह रासेयो महिला कार्यक्रम अधिकारी प्रो.संगीता उइके एवं सभी राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here