आठ अलग-अलग प्रकरणों में फरार स्थाई गिरफ्तारी वारंटी कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार*

0
239

अनूपपुर  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार ( भारतीय पुलिस सेवा ) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर शिवकुमार सिंह तथा एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर सुमित कुमार केरकेट्टा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस के द्वारा 8 अलग-अलग प्रकरणों में विगत तीन वर्षों से फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंटी संजीव कुमार केसरवानी उर्फ सज्जू पिता मुरारी लाल केशरवानी उम्र करीब 31 साल निवासी बसंतपुर दफाई, अमलाई थाना चचाई अनूपपुर मंगलवार की सुबह अमलाई से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक गोविंद प्रसाद पनिका, प्रधान आरक्षक शेख रशीद, प्रधान आरक्षक राजेश कवर एवं महिला आरक्षक अंकिता सोनी की टीम ने विगत तीन वर्षों से आठ प्रकरणों में फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंटी संजीव कुमार केशरवानी को उसके घर से गिरफ्तार किया मौके पर फरार आरोपी के घर के दरवाजे पर हमेशा की तरह ताला लगा हुआ था। पुलिस टीम द्वारा ताला तुड़वाया जाकर घर के अंदर छुपे फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
उल्लेखनीय है कि फरार आरोपी संजीव कुमार केसरवानी उर्फ सज्जू के विरुद्ध जिला अनूपपुर के विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन कुल आठ प्रकरण में फरार होने से माननीय न्यायालय द्वारा 08 स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं, उक्त आठ स्थाई गिरफ्तारी वारंटी के गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  जितेंद्र सिंह पवार के द्वारा प्रत्येक वारंट पर ₹3000 का इनाम राशि उद्घोषित की गई है। उक्त मामले धोखाधड़ी सहित नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट ( NIA) के तहत पंजीबद्ध हैं एवं लबे समय से संजीव कुमार केसरवानी के फरार होने से प्रकरणों में स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। आठ मामलों में फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंट को गिरफ्तार करने पर पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार ने टी. आई. कोतवाली अरविंद जैन एवं उनकी टीम सहायक उप निरीक्षक गोविंद प्रसाद पनिका, प्रधान आरक्षक शेख रशीद, प्रधान आरक्षक राजेंद्र कंवर एवं महिला आरक्षक अंकित सोनी को उद्घोषित इनाम राशि देने का आदेश दिया है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here