छात्राओं ने मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लेकर मतदाताओं को मतदान करने किया प्रेरित

0
246

अनूपपुर  लोकतंत्र को मजबूत बनाने लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिषत मतदाताओं को प्रोत्साहित करने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व नोडल अधिकारी स्वीप श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विकासखण्ड जैतहरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ठोड़ीपानी में मतदाता जागरूकता गतिविधि के तहत छात्राओं ने मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लेकर सभी लोगों को वोट का महत्व समझाते हुए मतदान के प्रति उत्साह पैदा किया, ताकि सभी मतदाता लोकसभा निर्वाचन की मतदान तिथि 19 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक अच्छे उम्मीदवार का चुनाव कर सकें।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here