रेल्वे पटरी पर मिली अज्ञात युवक की लाश,पुलिस जांच में जुटी

0
242

अनूपपुर। ग्राम पंचायत परसवार के पास कटनी-बिलासपुर रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिला। जानकारी पर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार युवक राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के बसनिहा गांव का निवासी है। जिसकी उम्र 23 साल बताई जा रही है।

सूचना स्टेशन मास्टर अनूपपुर द्वारा कोतवाली थाना अनूपपुर को दी गई। जिस पर कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन ने मौका निरीक्षण कर सूचना पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पंवार को दी। SP के साथ एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकट्टा, एफएलएल विशेषज्ञ शहडोल और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचकर शव का वैज्ञानिक तरीके से भी परीक्षण किया।

मृतक की पहचान होने पर परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक के आत्महत्या करने से कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा कर रही है। बताया गया कि मृतक सोमवार की रात राजेंद्रग्राम में देखा गया था। मृत्यु का वास्तविक कारण जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here