*कोतमा* कोतमा वन परिक्षेत्र अंतर्गत अवैध उत्खनन परिवहन एवं अवैध वन अपराधो पर लगाम लगाने हेतु वनमंडलाधिकारी अनूपपुर के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र कोतमा की गस्ती टीम द्वारा दिनांक 10.05.2024 की सुबह 7:15 बजे बीट कल्याणपुर अंतर्गत दो ट्रेक्टर वाहन रेत लोड अवैध परिवहन करते पकडे गए हैं।पहला वाहन Tractor massey ferguson 1035 DI तथा दूसरा वाहन Tractor Massey Tractor दोनो बिना नंबर के पाए गए।अवैध रेत परिवहन में लगे दोनो ट्रैक्टर में से वन अमले को देखकर एक ट्रेक्टर ड्राइवर वाहन छोडकर भागने में सफल हुआ तथा दूसरे ट्रेक्टर ड्राइवर को वाहन सहित पकडकर वन विभाग दोनो वाहनों की जप्ती कर कोतमा परिक्षेत्र कार्यालय कैम्पस में लाकर खडा कराया गया साथ ही नियमानुसार अवैध परिवहन के तहत कार्यवाही की जा रही है।उक्त कार्यवाही में हरीश तिवारी वनपरिक्षेत्राधिकारी कोतमा, ए के निगम उपवनक्षेत्रपाल,अभिलाष सोनी बीटगार्ड चपानी,राघवेन्द्र तिवारी बीटगार्ड पवराधार,रामस्वरूप सिंह बीटगार्ड सेमरा,आकाश सोनी वनरक्षक एवं अमन इमालिया वाहन चालक की भूमिका सराहनीय रही।
वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंगेरी से रेत का अवैध उत्खनन कर लहसुई गांव के रास्ते परिवहन में लगे दोनो ट्रैक्टर किसी क्षेत्रीय नेता के बताए जा रहे है जिसके द्वारा मौके पर ही वन विभाग के गस्ती टीम से वाहनों के जप्ती के समय ही अपने रसूख के दम पर दोनो वाहनों को छुड़ाने का असफल प्रयास किया गया किंतु वन परिक्षेत्र अधिकारी के नेतृत्व में गठित रात्रि गस्ति टीम के कर्मचारियों द्वारा रेत माफिया के सामने से बिना किसी दबाव के दोनो ट्रैक्टर वाहनों को जप्त कर वन परिक्षेत्र कार्यालय कोतमा में लाकर खड़ा कराते हुए आगे की कार्यवाही को अंजाम दिया गया।सूत्रों का कहना है कि ट्रैक्टर वाहनों द्वारा कई दिनों से तथा इससे पहले तीन ट्रिप अवैध रेत परिवहन कर नजदीकी कोयला खदान के अंदर पहुंचाया गया है तथा चौथा ट्रिप अवैध परिवहन करने के दौरान वन विभाग द्वारा पकड़ा गया।



