अनूपपुर/ अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय ने बाताया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर संज्ञान लेते हुए लापरवाह दुल्हीबांध तहसील कोतमा के पटवारी रणधीर विक्रम प्रताप सिंह पर 10,000 रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।
गौरतलब है कि प्रकरण में 16 दिसंबर 2025 को जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता चंद्रवती यादव, निवासी दुल्हीबांध, तहसील कोतमा द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई थी। जांच में पाया गया कि संबंधित पटवारी रणधीर विक्रम प्रताप सिंह, पदस्थ दुल्हीबांध तहसील कोतमा द्वारा जन आकांक्षा पोर्टल में लंबित शिकायत का निराकरण नहीं किया गया तथा आवेदक को अनावश्यक रूप से परेशान किया गया। शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद शिकायत का समाधान न करने पर संबंधित पटवारी पर 10,000 रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



