डीएफओ अनूपपुर ने बीटगार्ड मलगा दादूराम कुशवाहा को किया निलंबित

0
386

*अनूपपुर* अनूपपुर वनमण्डल कार्यालय अंतर्गत वन परिक्षेत्र कोतमा के बीट मलगा बीटगार्ड दादूराम कुशवाहा को उप वनमण्डलाधिकारी के जांच प्रतिवेदन के अनुसार दोषी पाए जाने पर वन मंडलाधिकारी अनूपपुर के द्वारा निलंबित किया गया है।

*एसडीओ की जांच पर डीएफओ की कार्यवाही*
सी.एम. हेल्पलाईन पोर्टल पर शिकायतकर्ता धर्मेन्द्र कांत तिवारी द्वारा परिक्षेत्र सहायक वृत्त मलगा के अंतर्गत बीट मलगा के ग्राम बरतराई निवासी जमुना केवट के आराजी खसरा नंबर 759/3/1 रकवा 0.1380 तथा खसरा नंबर 768 रकवा 0.125 के नाम पर वन परिक्षेत्र अधिकारी कोतमा द्वारा 32 से ज्यादा टी.पी.जारी किए जाने के सम्बन्ध में दर्ज शिकायत की जांच उपरांत उप वनमण्डलाधिकारी अनूपपुर डॉ. लाल सुधाकर सिंह द्वारा जारी प्रतिवेदन के अनुसार बीटगार्ड मलगा को दोषी पाए जाने पर उनके पत्र क्रमांक/2183,दिनांक 14.11.2025 के अनुसार वन मंडलाधिकारी वन मंडल अनूपपुर विपिन कुमार पटेल द्वारा अपने आदेश क्रमांक/348,दिनांक 23.12.2025 के तहत बीटगार्ड मलगा दादूराम कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया है।निलंबन अवधि में वनरक्षक को नियमानुसार निलंबन भत्ता की पात्रता तथा मुख्यालय वन परिक्षेत्र राजेन्द्रग्राम निर्धारित किया गया है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here