कोतमा* वन परिक्षेत्र कोतमा गस्ती टीम द्वारा दिनांक 10.05.2024 को कोतमा परिक्षेत्र के बीट कल्याणपुर अंतर्गत एक ट्रेक्टर वाहन आम की लकड़ी लोड अवैध परिवहन करते पकड़ा गया। वाहन का निरीक्षण करने पर वाहन Tractor massey वाहन क्रमाक MP65 AA4862 जिसमे आम की लकड़ी लोड पाया गया। तथा इसके अलावा वन परिक्षेत्र कोतमा के बीट चपानी अंतर्गत ग्राम बेलिया बड़ी से जोगीटोला मार्ग में नीलगिरी की लकड़ी का अवैध परिवहन करते एक ट्रेक्टर ट्राली देखा गया।स्टाफ के द्वारा रोककर वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम लाल बहादुर यादव निवासी ग्राम देवगवां थाना व तहसील कोतमा जिला अनूपपुर (म.प्र.) बताया।वाहन का निरीक्षण करने पर वाहन नीले रंग का ट्रैक्टर SWARAJ 834 XM पंजीयन क्रमांक MP 65 AA 3927 व नीले रंग की ट्राली पंजीयन क्रमांक CG 10 AK 1553 में नीलगिरी की लकड़ियाँ लोड पाई गई। नीलगिरी लकड़ी के परिवहन संबंधी टीपी की मांग किये जाने पर वाहन चालक के पास टीपी या कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। जिस पर नीलगिरी लकड़ी का अवैध परिवहन सिद्ध पाए जाने पर बीटगार्ड चपानी द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए उक्त ट्रेक्टर मय ट्राली में लोड 3.00 घनमीटर नीलगिरी की लकड़ियों की जप्ती कर दोनो जप्त वाहनो को फारेस्ट कैम्पस कोतमा में लाकर सुरक्षित खडा कराया गया तथा नियमानुसार अवैध परिवहन के तहत कार्यवाही की गई।उक्त दोनों कार्यवाहियो में हरीश तिवारी वन परिक्षेत्राधिकारी कोतमा,जे डी धारवे परिक्षेत्र सहायक कोतमा,अभिलाष सोनी बीटगार्ड चपानी,रामस्वरूप सिंह बीटगार्ड सेमरा की भूमिका सराहनीय रही है।
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



