राज्यमंत्री ने 147 लाख के स्कूल भवन का किया लोकार्पण*

0
138

*अनूपपुर* मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने कोतमा जनपद जनपद पंचायत के ग्राम थानगांव में 147 लाख रुपये की लागत से नव निर्मित शासकीय हाई स्कूल भवन का लोकार्पण किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को विद्यालयों में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शासकीय हाई स्कूल भवन थानगांव का लोकार्पण किया गया है,जिसमें सभी कक्षाएं आधुनिक सुविधाओं से युक्त एवं बेहतरीन रूप से निर्मित हैं।जायसवाल ने शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए उनके सपनों को नया आकार दें,ताकि विद्यार्थी बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।

राज्यमंत्री जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सांदीपनी विद्यालयों की स्थापना भी की जा रही है।महाकाल की नगरी उज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण ने सांदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण की थी।उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा सभी जिलों में सांदीपनि विद्यालय खोले जा रहे हैं,जहां विद्यार्थी भगवान श्रीकृष्ण की तरह विद्या अर्जन कर अपने जीवन को सार्थक बना सकें और सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकें।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here