*अनूपपुर* कलेक्टर हर्षल पंचोली ने शुक्रवार को अमरकंटक में आयोजित होने वाले नर्मदा महोत्सव की तैयारी की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि नर्मदा महोत्सव में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 24 एवं 25 जनवरी को नर्मदा महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
बैठक में कलेक्टर ने अमरकंटक के साफ-सफाई, महाआरती,कन्या पूजन,कन्या भोज आदि कार्यक्रम के तैयारी संबंधी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने महोत्सव के दौरान आवागमन,पार्किंग, स्वास्थ्य आदि व्यवस्थाओं के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की।
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



