अनूपपुर* प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के स्व सहायता भवन में आयोजित विशेष शिविर में आवेदकों तथा बैंकर्स की उपस्थिति में 890 में से 350आवेदनो के निराकरण के लिए कार्यवाही की गई।शेष प्रकरणों में आवश्यक दस्तावेज प्रतिपूर्ति कर निराकरण कार्यवाही की जाएगी।शिविर में बड़ी संख्या में आवेदक उपस्थित थे।
शिविर में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों से चर्चा की तथा इस संबंध में बैंकर्स तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शिविर में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के एलडीएम,जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गणेश पाण्डेय,एसबीएम बीसी पुष्पेंद्र तिवारी,सहायक कार्यक्रम अधिकारी वरुणेंद्र सिंह बघेल, कार्यालय सहायक अर्पित पाण्डेय,बैंकर्स तथा सर्व संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



