*जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य आयोजन अनूपपुर में हुआ संपन्न* 

0
58

अनूपपुर* भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन की खेल प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स का सफल आयोजन अनूपपुर जिले में संपन्न हुआ।यह आयोजन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय खेलमंत्री मनसुख मांडवीया,मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल के संचालक राकेश गुप्ता तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं संयुक्त संचालक बालू सिंह यादव के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।कलेक्टर अनूपपुर हर्षल पंचोली,पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जगनाथ मरकाम के मार्गदर्शन में यह आयोजन 17 जनवरी 2026 को बालक वर्ग एवं 18 जनवरी 2026 को बालिका वर्ग के लिए संपन्न हुआ।

*अनेक खेलों में दिखी युवाओं की प्रतिभा*

कार्यक्रम में क्रिकेट,फुटबॉल,कबड्डी, एथलेटिक्स,वॉलीबॉल,बास्केटबॉल,थ्रोबॉल,खो-खो,रस्साकशी,पिट्टू,योगासन,बैडमिंटन,शतरंज एवं टेबल टेनिस सहित अनेक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।सभी खेलों में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।साथ ही अतिथियों एवं निर्णायकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

*मुख्य अतिथियों के प्रेरणादायक विचार*

मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी जगनाथ मरकाम ने कहा कि खेलो एमपी यूथ गेम्स जिले की प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम है।उन्होंने ग्राम भैना डोंगरी,जनपद जैतहरी के खिलाड़ी आशुतोष सिंह कोराम का उदाहरण देते हुए कहा कि जिले में बहुमुखी प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें अवसर और प्रोत्साहन देने की है।जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष एवं श्रमजीवी पत्रकार परिषद शहडोल संभाग के अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ने कहा कि शासन द्वारा प्रतिभा खोज के लिए चलाया जा रहा यह अभियान भविष्य में जिले के खिलाड़ियों को राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा।

 

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here