अनूपपुर/ शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एस. आई. एस. (इंडिया) लिमिटेड द्वारा 545 सुरक्षा जवान तथा 15 सुरक्षा सुपरवाइजर पद हेतु इच्छुक उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरांत स्थायी रोजगार देने के लिए शिविर का आयोजन 22 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। यह शिविर 22 जनवरी 2026 को थाना रामनगर, 23 जनवरी 2026 को थाना भालूमाड़ा, 24 जनवरी 2026 को थाना बिजुरी, 27 जनवरी 2026 को चौकी फुनगा, 28 जनवरी 2026 को थाना जैतहरी, 29 जनवरी 2026 को थाना कोतमा, 30 जनवरी 2026 को थाना अमरकंटक, 31 जनवरी 2026 को थाना राजेन्द्रग्राम, 1 फरवरी 2026 को थाना करनपठार, 2 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली अनूपपुर तथा 4 फरवरी 2026 को एस आई एस ट्रेनिंग सेन्टर परसवार (अनूपपुर) में प्रातः 11ः00 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। सुरक्षा जवान हेतु शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष, ऊंचाई 168 से.मी. तथा वजन 56 से 90 किलो तथा सुरक्षा सुपरवाइजर हेतु शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास आयु 21 से 40 वर्ष, ऊंचाई 170 से.मी. से ऊपर तथा वजन 56 से 90 किलो होना चाहिए। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थी मोबाइल नम्बर 6266995776, 8310564861 पर संपर्क कर सकते हैं।
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



