नर्मदा महोत्सव में मशहूर गायक अभिलिप्सा पांडा देंगी भक्ति गीतों की विशेष प्रस्तुति* 

0
248

*अनूपपुर* मध्यप्रदेश की जीवन रेखा,संस्कृति सलिला मां नर्मदा की जयंती के अवसर पर दो दिवसीय माँ नर्मदा महोत्सव 2026 का आयोजन 24 एवं 25 जनवरी 2026 को मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में होगा। दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव के प्रथम दिवस प्रातः11 बजे मां नर्मदा शोभायात्रा,दोपहर 1 बजे अखण्ड कीर्तन,शाम 4 बजे निर्झरणी महोत्सव,शाम 7 बजे महाआरती तथा रात्रि 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

द्वितीय दिवस प्रातः11 बजे मां नर्मदा जन्मोत्सव पूजन,दोपहर 12 बजे कन्या पूजन एवं भण्डारा,शाम 6ः45 बजे मां नर्मदा मंदिर प्रांगण में महाआरती,शाम 7ः15 बजे रामघाट अमरकंटक में मां नर्मदा महाआरती का आयोजन होगा तथा रात्रि 8 बजे सांस्कृतिक संध्या अंतर्गत “हर हर शंभू शिव महादेवा” फेम मशहूर गायक अभिलिप्सा पांडा द्वारा भक्ति गीतों की विशेष प्रस्तुति रामघाट के उत्तर तट में दी जाएगी। आयोजन में नागरिकों, श्रृद्धालुओं तथा पर्यटकों से सहभागिता करने की अपील जिला प्रशासन द्वारा की गई है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here