*अनूपपुर* पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी की घटना की रोकथाम एवं चोरी के मशरुका की अधिक से अधिक बरामदगी हेतु प्राप्त निर्देश के बाद थाना बिजुरी पुलिस द्वारा चोरी गये ट्रेक्टर ट्राली को खोज कर 07 लाख का मशरुका जप्त किया गया।
घटना विवरण के अनुसार दिनांक 19.01.26 को फरियादी रामखेलावन सिंह पिता सम्मन सिह निवासी मैरटोला कटकोना का थाना बिजुरी मे इस आशय का आवेदन दिया कि दिनांक 12-13/01/2026 के दरमियानी रात घर के सामने खडे ट्रेक्टर की ट्राली को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है जिसकी पता तलाश आस पडोस की गयी जिसका कोई पता नही चला। घटना विवरण पर थाना बिजुरी मे अपराध क्रमांक 15/25 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना दौरान बिजुरी पुलिस ने मुखबिर तंत्र की सहायत ली गयी तथा सूझ बूझ से आरोपी पवन सिह पाव पिता स्व.ललन सिंह पाव उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 मैरटोला कटकोना थाना बिजुरी तथा राकेश सिंह कंवर उर्फ लाला पिता स्व रामविशाल सिंह कंवर उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 05 अस्पताल के सामने टेंघा चौकी केशवाही थाना बुढार जिला शहडोल को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से चोरी गये मशरुका एवं ट्रेक्टर कीमती 07 लाख रुपये का जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।



