*अनूपपुर* थाना बिजुरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोठी स्थित शापूर्जी कंपनी के पास एक खेत में कंपनी कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पिंटू राजवार (28) निवासी झारखंड के रूप में हुई है जो कल दोपहर से लापता था।शुरुआती जांच में दाहिने हाथ पर निशान मिलने से जहरीले जीव के काटने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पिंटू राजवार पिता बुधन राजवार निवासी ग्राम कुदरम (झारखंड), अडानी के शापूर्जी कंपनी में कार्यरत था।उसके साथियों ने बताया कि पिंटू कल दोपहर से अचानक गायब हो गया था।जिसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।मंगलवार को सुबह उसकी डेड बॉडी कंपनी क्षेत्र के बाहर मनटोलिया स्थित लखनराम तिवारी के खेत में पड़ी मिली।
ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।शव के दाहिने हाथ की कलाई और अंगूठे के पास गहरे निशान मिले हैं।अंदेशा है कि किसी जहरीले जंतु के काटने से उसकी मौत हुई है।शापूर्जी कंपनी प्रबंधन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है।कंपनी प्रबंधन ने भविष्य में भी नियमानुसार परिजनों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।
पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी भेज दिया है,पुलिस के अनुसार मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
खेत में मिला कर्मचारी का शव,सांप के काटने की आशंका,कंपनी ने परिजनों को दिए 50 हजार रुपए_
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



