ट्रैक्टर पलटने से तीन अबोध नाबालिग बच्चियों की दर्दनाक मौत* बैल को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा,सीमेंट-सरिया से लदा था ट्रैक्टर  

0
276

*अमरकंटक* पवित्र नगरी अमरकंटक थानाक्षेत्र अंतर्गत लगभग 35 किलोमीटर दूर ग्राम खजुरवार में गुरुवार 22 जनवरी 2026 को दोपहर करीब डेढ़ बजे एक हृदयविदारक सड़क हादसे में तीन अबोध नाबालिग बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई।सीमेंट एवं सरिया लादकर खजुरवार से लालपुर जा रहा ट्रैक्टर अचानक सामने आए पालतू बैल को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे के समय ट्रैक्टर के इंजन पर रुक्मणी बाई महोबे तथा उनकी तीन नाबालिग बेटियां सवार थीं।दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई बच्चियों की पहचान काव्या महोबे(उम्र 6 वर्ष),अमानिका महोबे (उम्र 3 वर्ष) एवं आंशिका महोबे (उम्र 3 माह),पिता दिनेश कुमार महोबे के रूप में हुई है।ट्रैक्टर को दिनेश कुमार महोबे का बड़ा भाई चला रहा था।हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए समीपस्थ दमेहडी अस्पताल ले जाया जा रहा था,किंतु रास्ते में ही तीनों बच्चियों की मौत हो गई।अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।हादसे में बच्चियों की मां रुक्मणी बाई महोबे को भी चोटें आई हैं,जिनका उपचार जारी है।

घटनास्थल पर स्थानीय नागरिकों के सहयोग से ट्रैक्टर को सीधा कराया गया।सूचना मिलते ही अमरकंटक पुलिस मौके पर पहुंची और देहाती मर्ग क्रमांक 0/26 कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया।पुलिस द्वारा शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया।घटना की जानकारी मिलते ही नगर निरीक्षक लाल बहादुर तिवारी एवं सहायक उप निरीक्षक पी. आर. धनंजय तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और तत्परता से आवश्यक कार्यवाही की।अमरकंटक पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here