अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित मोटरसाइकिल सवार गिरफ्तार*

0
93

अनूपपुर* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना रामनगर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 28.01.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना रामनगर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 3.093 किलोग्राम (अनुमानित कीमत ₹1,50,000) एवं एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (सोल्ड), इंजन नंबर HA11E7SHB51319, चेचिस नंबर MBLHAW223SHBA5314अनुमानित कीमत 1,00,000 को साक्षियों के समक्ष विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।आरोपी दुर्गेश महरा पिता भीमसेन महरा,उम्र 24 वर्ष, निवासी बड़का मोहल्ला झिरिया चौकी केशवाही,थाना बुढार, जिला शहडोल को गिरफ्तार कर जप्तशुदा मादक पदार्थ एवं वाहन के साथ थाना लाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 28/26, धारा 8/20(B) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर दंडनीय पाए विवेचना में लिया गया।तत्पश्चात आरोपी को माननीय न्यायालय अनूपपुर में पेश किया गया,जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here