*“किसान कल्याण वर्ष 2026” मोटरसाइकिल रैली को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

0
181

*अनुपपुर* मध्य प्रदेश शासन के “किसान कल्याण वर्ष 2026” कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में आज मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कलेक्टर कार्यालय प्रांगण से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली का उद्देश्य किसानों के बीच जागरूकता और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना, शासन की कृषि योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना और किसानों को सम्मानित करना है।

इस दौरान कलेक्टर पंचोली ने कहा कि इस तरह की पहल किसानों के कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे उन्हें नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं के लाभों के प्रति जागरूक किया जा सकेगा।रैली कलेक्टर कार्यालय से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अमरकंटक तिराहा में समाप्त हुई।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here