चचाई थाना प्रभारी सुन्द्रेश सिंह ने राष्ट्रीय बैडमिंटन में जीता कांस्य पदक*

0
155

अनूपपुर* अनूपपुर जिले के चचाई थाना प्रभारी सुन्द्रेश सिंह ने यह साबित कर दिया कि अगर जज्बा हो तो खेल के मैदान में भी तिरंगा फहराया जा सकता है।महाराष्ट्र के पुणे में 27 से 31 जनवरी तक आयोजित आठवें राष्ट्रीय सुपर मास्टर्स गेम्स’ में सुन्द्रेश सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले और पुलिस का नाम रोशन किया है।सुन्द्रेश सिंह का चयन उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ था। राष्ट्रीय स्तर पर कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद उन्होंने अपना धैर्य बनाए रखा और देश भर से आए खिलाड़ियों के बीच तीसरा स्थान प्राप्त कर पदक अपने नाम किया।उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here