अनूपपुर/ अनूपपुर शहर में लगभग 9 वर्षों से निर्माणाधीन आर ओ बी. बी. के. 61 पर फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण कार्य की गति काफी धीमी होने पर अनुविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण उपसंभाग शहडोल (म. प्र.) ने कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग,सेतु निर्माण संभाग-रीवा (म.प्र.) को पत्र भेजा है। जिसमें लिखा है अनूपपुर शहर में आर ओ बी. बी.के. 61 में निर्माण कार्य की प्रगति काफी धीमी है एवं रेल्वे विभाग द्वारा रेल्वे पोर्सन की लांचिंग कार्य पूर्ण कर ए-2 एबटमेंट ए-2 साइड स्थान खाली कर दिया गया है, किन्तु ठेकेदार द्वारा ए 2 साइड की रिटेनिंग बाल का कार्य प्रारम्भ नही किया जा रहा है।एवं एबटमेंट ए साइड के रिटेनिंग बाल में भी बैंक फिलिंग का कार्य नही किया जा रहा है।कलेक्टर द्वारा कार्य की गति बढ़ाने हेतु कई बार निर्देशित किया गया,परन्तु निविदाकार द्वारा कार्य में कोई रूचि नहीं ली जा रही है।
आर ओ बी निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पर निविदाकार की शिकायत, प्रगति बढ़ने के आसार*
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



