*अनूपपुर* दो अलग-अलग हिस्सों में बटे दो हाथियों का समूह विगत 48 दिनों से अनूपपुर जिले में भ्रमण कर रहे हैं जो विगत 8 दिनों से दो अलग-अलग भागों में बट कर सोनमौहरी एवं दो हाथी जैतहरी के धनगवां बीट के जंगल में ठहरे हुए हैं दो हाथी जंगल से बाहर नहीं निकल रहे जबकि एक दांत वाला हाथी दिन के समय सोनमौहरी के जंगल में ठहर कर रात होते ही ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर घरों में तोड़फोड़ कर एवं खेतों में लगे फसलों को आहार बना रहा है हाथी के निरंतर विचरण से ग्रामीण जन परेशान है।
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



