*अनूपपुर* पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना क्षेत्र में हो रही बडे पैमाने की चोरियों के संबंध में सभी थाना प्रभारियों को पता साजी तथा अज्ञात चोरों को पता कर पकडने तथा उनसे चोरी की जेवर एवं नगदी बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी क्रम में फरियादी नागेन्द्र कुमार अवस्थी पिता रामदेव अवस्थी उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम बदरा थाना भालूमाडा के द्वारा दिनांक 20.01.2026 को सूचना दी गई थी कि एम.एन. सिंह पेट्रोल पम्प के मालिक संग्राम सिंह निवासी बदरा के परिवार सहित ईलाज कराने नागपुर चले गये है, तथा घर में ताला बंद था।दिनांक 19-20 की रात्रि करीब 01.30 से 2.30 बजे के बीच अज्ञात चोर घर का ताला तोड कर चोरी करने घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ले गये है, सामान अस्त व्यस्त पडा है। मकान मालिक आने पर चोरी गये सामानों के बारे में जानकारी देंगे।जिसकी रिपोर्ट पर थाना भालूमाडा में अपराध क्रमांक 24/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस कायम कर विवेचना की गई।मकान मालिक के घऱ में लगे सीसीटीव्ही कैमरा में चोरी की वारदात भी कैद हुई, लेकिन तीन चोंरो द्वारा नकाब लगाये होने से पहचांन नही हो सकी तथा घर के बाहर चोरो के द्वारा पहुंचने के लिए इनोवा कार का उपयोग किया गया था तथा इनोवा कार में भी दो व्यक्ति बैठे दिख रहे थे।

विवेचना के दौरान फरियादी के द्वारा चोरी गये सोने चांदी के जेवरातों की सूची पुलिस को प्रस्तुत की गई थी विवेचना हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया और पुलिस टीम के द्वारा अज्ञात चोर तथा चोरी का माल पकडने के लिए दिन रात प्रयास करते हुए आसपास व रास्ते व टोल नाका के सभी सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये जिससे पता चला कि टोल नाका मैनटोला बिजुरी से एक इनोवा कार क्रमांक CG 16 CG 2914 दिनांक 20.01.2026 के रात्रि 03.35 बजे मनेन्द्रगढ तरफ जाती हुई दिख रही है तथा उसमें पांच लोग बैठे हुए है जिसके उपर संदेह करते हुए गाडी नम्बर का पता किया गया तो पता चला कि कुर्वानरजा खान पिता गुलबहार खान निवासी तिलईधार थाना सीतापुर सरगुजा छ.ग. के नाम से दर्ज है जो अपने उक्त इनोवा कार को अपने मामा ससुर जब्बीर खान पिता हाफिज खान उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम रायकेरा थाना सीतापुर को चलाने के लिए दिया था और जब्बीर खान अपने दोस्तों अनीश खान उर्फ गोल्डन पिता अमीन खान उम्र 26 वर्ष निवासी रायकेरा टोप्पोपारा, नंदलाल उर्फ नंदू गिरी पिता राम प्रसाद गिरी उम्र 32 वर्ष निवासी बालमपुर जंगलपारा थाना एवं पास्टर उर्फ मानवेन्द्र लकड़ा निवासी नकना थाना सीतापुर जिला सरगुजा के द्वारा घटना दिनांक को उक्त वाहन से बदरा पहुंचकर फरियादी के घऱ का ताला तोडकर सोने चांदी का जेवरात अलमारी में रखे चोरी कर ले गये थे।
चोरों की पता तलास के दौरान वाहन मालिक कुर्वान रजा खान को पकड कर पूछताछ की गई जो बताया कि उसके मामा ससुर जब्बीर खान उसके दोस्त आरिफ खान,नंदलाल उर्फ नंदू गिरी,पास्टर उर्फ मानवेन्द्र लकडा,अनीश उर्फ गोल्डन सभी मिलकर चोरी किये है और चोरी के सोने चांदी के जेवरात अम्बिकापुर स्थित माँ अन्नपूर्ण ज्वेलर्स के मालिक नीरज सोनी पिता उमेश सोनी निवासी चांदनी चौक अम्बिकापुर को 9 लाख रुपये में बिक्री कर दिये है।उक्त जानकारी के पश्चात आरोपियों की धर पकड के दौरान आरोपी अनीश उर्फ गोल्डन,नंदलाल उर्फ नंदू गिरी तथा वाहन मालिक कुर्बान खान रजा तथा चोरी के जेवरात खरीददार नीरज सोनी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो बताये कि दिनांक 20.01.02026 को दोपहर 2.30 बजे चोर जब्बीर खान, आरिफ खान और अनीश उर्फ गोल्डन के साथ मिलकर खरीददार नीरज सोनी को बिक्री कर दिये है तथा नीरज सोनी द्वारा गलाकर अपने दुकान में नये जेवर तैयार कराकर बिक्री कर रहा है तथा कुछ सोने चांदी के जेवरात आरोपी जब्बीर खान एवं आरिफ खान अपने पास रख लिये है।आरोपी खरीददार नीरज सोनी के कब्जे से एक 1 किलो 700 ग्राम चांदी के जेवरात जिसमें पायल,कडा एवं बिछिया तथा सोने की एक चैन करीब 2 तोले जप्त कर कब्जे में लिया गया है तथा वाहन मालिक आरोपी कुर्बान रजा खान से उसकी इनोवा कार क्रमांक CG 16 CG 2914 को जप्त कर बिगडी हालत में होने से कोतवाली अंबिकापुर में खडी करा दिये है तथा आरोपीगणों को पुलिस रिमाण्ड में रखा गया था जिन्हे आज दिनांक 9.2.2026 को न्यायिक रिमाण्ड में न्यायालय पेश किया गया है तथा आरोपी जब्बीर खान,आरिफ खान एवं पास्टर उर्फ मानवेन्द्र लकडा की पता तलास हेतु टीम गठित कर पता तलास की जा रही है मिलने पर शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी कर शेष मसरुका जप्ती की कार्यवाही की जावेगी ।



