अनूपपुर* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना रामनगर पुलिस द्वारा अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
बीती रात को मुखबिर सूचना पर थाना रामनगर पुलिस द्वारा शारदा मंदिर के पास ग्राम जमुडी में दबिश दी गई,जहां कुछ व्यक्तियों द्वारा ताश के पत्तों पर रूपयों की हार जीत का दांव लगाकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेला जा रहा था।मौके पर मंगलदीन केवट पिता स्व.बाल्मीक केवट,उम्र 35 वर्ष,प्रसाद केवट पिता महकूलाल केवट दोनों निवासी ग्राम जमुडी,सुंदर केवट पिता हेतराम केवट,उम्र 40 वर्ष,रामसुजान यादव पिता रामविलास यादव,उम्र 36 वर्ष लालमन अगरिया पिता बटुलाल अगरिया,उम्र 38 वर्ष,बध्दसेन केवट पिता बचूलाल केवट, उम्र 34 वर्ष सभी निवासी ग्राम जमुड़ी तथा भरिया केवट पिता सम्हारू केवट,निवासी ग्राम बुढ़ानपुर,थाना कोतमा को रंगे हाथों पकड़ा गया।
मौके से कुल रु.3,440/- नगद राशि एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए।जप्ती की कार्यवाही समक्ष गवाहान के की गई तथा संपूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई गई।गवाहों के कथन लेखबद्ध किए गए।आरोपीगणों के विरुद्ध थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 37/26 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



