अनूपपुर* दिनांक 09.02.2026 को थाना जैतहरी को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सगमन घाट,पाटन से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है।सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता से मुखबिर के बताए स्थान पर रेड कार्रवाई की गई।रेड के दौरान सगमन घाट पाटन से एक लाल रंग का महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर,जिसके साथ नीले रंग की ट्रॉली में रेत लोड थी,परिवहन करते हुए पाया गया।ट्रैक्टर को रोककर चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजेश सिंह,पिता शिवदास सिंह,उम्र 31 वर्ष, निवासी आमाडांड,थाना जैतहरी,जिला अनूपपुर बताया।
चालक से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड रेत के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया,किंतु वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।फलस्वरूप पुलिस द्वारा मौके से रेत सहित ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।उक्त चालक/मालिक के विरुद्ध अवैध रेत परिवहन के संबंध में संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



