जनगणना 2027 दो चरणों में होगी आयोजित*

0
56

अनूपपुर* कलेक्टर हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आज कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनगणना की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में जनगणना निदेशालय भोपाल के सांख्यिकी अधिकारी महेन्द्र यादव द्वारा जनगणना 2027 के संबंध में जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि भारत की जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी।जनगणना 2027 का प्रथम चरण 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी।जनगणना 2027 का दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा,जिसमें जनसंख्या गणना की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 में स्व-गणना पोर्टल (SE पोर्टल),मोबाइल एप (HLO APP) के माध्यम से आंकड़ों का संकलन किया जाएगा।मकान सूचीकरण ब्लॉक क्रिएटर (HLBC) वेब पोर्टल के माध्यम से मकान सूचीकरण ब्लॉक का सृजन किया जाएगा।जनगणना के समस्त कार्य की रियल टाईम मॉनीटरिंग जनगणना प्रबंधन और निगरानी प्रणाली (CMMS) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।जनगणना 2027 देश की प्रथम डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें एप्लीकेशन के माध्यम से आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। आगामी जनगणना वर्ष 1872 से 16 वीं एवं स्वतंत्रता के बाद की 8 वीं जनगणना होगी। जनगणना से संबंधित विभिन्न क्रियाकलापों का निष्पादन जनगणना अधिनियम 1948 एवं जनगणना नियम 1990 के प्रावधानों के तहत किया जाता है।

बैठक में बताया गया कि जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मास्टर ट्रेनर्स का 4 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण भोपाल में, फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण जिला स्तर पर तथा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण तहसील/नगर स्तर पर आयोजित किया जाएगा। बैठक में मकान सूचीकरण ब्लॉक के गठन, भवन नम्बरिंग के दिशानिर्देश, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में ब्लॉक निर्धारण के मापदण्डों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here