एसईसीएल की लापरवाही से गई एक और जान* उपसरपंच के भाई की दर्दनाक मौत,ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्का जाम

0
74

अनूपपुर* रामपुर बटुरा मेगा प्रोजेक्ट क्षेत्र में एसईसीएल प्रबंधन की कथित लापरवाही एक बार फिर किसी की जानकार भारी पड़ गई है। रामपुर से साधा तिराहा तक खराब सड़क और पटरी भराव न होने के कारण हुए भीषण सड़क हादसे में खांडा निवासी एवं उपसरपंच जीवन राठौर के भाई राजू राठौर की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक अन्य व्यक्ति बिलासपुर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।


वही ग्रामीणों का आरोप है कि मेगा प्रोजेक्ट से निकलने वाले ओवरलोड वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क किनारे पटरी का भराव नहीं होने और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने से यह मार्ग हादसों का हॉटस्पॉट बन गया है। पिछले तीन वर्षों में कई बार ज्ञापन और लिखित आवेदन देने के बावजूद एसईसीएल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
ग्रामीणों ने बताया कि रामपुर से आंचल वाटिका तक पटरी भराव और सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग को लेकर सब एरिया मैनेजर को आवेदन दिया गया था,लेकिन प्रबंधन ने साफ तौर पर यह कहकर जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया कि यह उनके दायरे में नहीं आता।लगातार हो रहे हादसों और आज हुई मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक का शव थाने में रखकर चक्का जाम कर दिया और एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क सुधार, पटरी भराव और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।और यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन की होगी।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here