महिलाओं के हक की लड़ाई का बिगुल फूंकने सुषमा शुक्ला ने किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

0
216

दिल्ली/ दिल्ली की गलियों में महिला कांग्रेस ने जंतर मंतर मैदान पर महिलाओं के हक की लड़ाई का आगाज करते हुए महिलाओं के उत्थान और महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है और अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के नेतृत्व में देश के कोने कोने से आई महिला कांग्रेस नेत्रियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमें महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सहित अनूपपुर जिले के कोतमा विधान सभा क्षेत्र से महिला कांग्रेस मध्यप्रदेश की प्रदेश महासचिव सुषमा शुक्ला सहित हजारों की संख्या में महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने बड़े पैमाने पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कदम से कदम मिलाने का संकल्प लेते हुए बिगुल बजा दिया है और वर्तमान सत्तारूढ़ शासन को आगाह किया है कि महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। मध्य प्रदेशमहिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुषमा शुक्ला ने महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार को सजग होने की आवश्यकता है और महिलाओं को सुरक्षित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। महिला नेत्री ने कहा कि महिला कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों की मांग करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द महालक्ष्मी योजना को प्रारम्भ किया जाए, जिससे कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता प्राप्त होने पर वह सशक्त होगी और महिलाओं के सशक्त होने पर एक सशक्त समाज का निर्माण होगा। महिला कांग्रेस ने महिला उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए हुंकार भरी है कि अब किसी भी महिला पर होने वाले अत्याचार बर्दास्त नहीं किए जाएंगे, सरकार को इसके लिए सशक्त नियम बनाने होंगे और देश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here