*अनूपपुर जिले में बह रही है विकास की गंगा-दिलीप जायसवाल*

0
56

स्वास्थ्य,शिक्षा,रोजगार एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास

अनूपपुर* मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा है कि राज्य सरकार विकास के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अनुपपुर जिले को अनेक विकासात्मक सौगातें प्रदान की गई हैं, जिससे जिले में निरंतर प्रगति का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। राज्यमंत्री जायसवाल ने कहा कि जिले में नए उद्योगों की स्थापना की जा रही है,जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा,रोजगार तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस एवं प्रभावी प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु एयर एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ की गई है तथा सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय खोले जा रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में सांदीपनि विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं,जहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कारयुक्त वातावरण भी प्रदान किया जा रहा है।वही महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना , प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त होकर समृद्धि की ओर अग्रसर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर उन्हें जनप्रतिनिधित्व का अवसर दिया जा रहा है, जिससे समाज के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप जिले के 125 ग्रामों में लगभग 46 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने हेतु कार्य योजना तैयार की जा रही है। इससे किसानों को समुचित सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी तथा वे विविध फसलों का उत्पादन कर अधिक लाभ अर्जित कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को निःशुल्क सौर पंप उपलब्ध कराने की योजना भी संचालित की जा रही है,जिससे प्रत्येक खेत तक जल उपलब्ध कराया जा सके। इससे किसान अपनी उपज को बाजार में विक्रय कर सकेंगे, व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को नया प्रोत्साहन प्राप्त होगा।विधानसभा क्षेत्र कोतमा के अंतर्गत 25 से अधिक ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख रुपये की लागत से मंगल भवन स्वीकृत किए गए हैं।इनमें से लगभग 14 मंगल भवनों का भूमिपूजन संपन्न हो चुका है तथा शेष मंगल भवनों का भूमिपूजन आगामी दिनों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ग की आवश्यकता एवं मांग के आधार पर चरणबद्ध रूप से मंगल भवनों का निर्माण कराया जा रहा है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here