नगरपरिषद डूमरकछार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न*

0
52

*अनूपपुर* डूमरकछार निकाय में प्रति सप्ताह संपन्न होने वाले समीक्षा बैठक में शासन द्वारा संचालित नागरिक मूलभूत सुविधाओं को जनसामान्य में सहज उपलब्धता हेतु 14 फरवरी दिन शनिवार को परिषद सभागार में डॉ.सुनील कुमार चौरसिया अध्यक्ष एवं जिला योजना समिति के सदस्य के मुख्यातिथ्य,निर्वाचित जन प्रतिनिधियों पार्षदगण,बिजेंद्र देवांगन,सरिता यादव,रवि सिंह,जीतेन्द्र चौहान,पार्वती सिंह गोड़,राकेश दिवान पार्षद प्रतिनिधि योगेश पालीवाल के आतिथ्य में,निकाय के अधिकारियों,कर्मचारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

*नवाचार कर जनहित की ओर बढ़ रहा निकाय*

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए श्री चौरसिया ने कहा कि शासन के कार्यों में तेजी लाने एवं आम नागरिकों तक जन सुविधा अनिवार्य और आवश्यक रूप से जमीनी स्तर पर पहुँच सके इसके लिए नवाचार करते हुए प्रत्येक शनिवार को संपन्न होने वाले समीक्षा बैठक में आगामी शनिवार से जनसुनवाई को भी शामिल किया गया है, समीक्षा बैठक के दौरान प्रातः 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक संबंधित जन जनसुनवाई के माध्यम से भी अपनी समस्याओं को निकाय और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के समक्ष रख सकते हैं,जनसुनवाई में प्राप्त जन शिकायतों को का जनहित में उपलब्ध संसाधनों के अनुसार त्वरित और जल्द से जल्द निपटान करने की योजना निकाय एवं निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के द्वारा बनायी गयी है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here