जिला पंचायत की कार्यवाही से असंतुष्ट होकर पीजी पोर्टल पर की शिकायत*

0
63

*शिकायत में जिला पंचायत सीईओ पर भ्रष्ट सचिव श्रवण द्विवेदी को अभयदान देने का आरोप*

*अनूपपुर* अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत चुकान निवासी मूलचंद गुप्ता द्वारा भारत सरकार की CPGRAMS पोर्टल पर ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई गई है।CPGRAMS केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली) पोर्टल भारत सरकार का एक एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल है, जो नागरिकों को सरकारी सेवाओं से जुड़ी अपनी शिकायतें सीधे मंत्रालयों या विभागों के समक्ष दर्ज कराने की सुविधा देता है।जिसका उद्देश्य शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निवारण करना है।

*जिला पंचायत की कार्यवाही पर खड़े किए सवाल*

शिकायतकर्ता मूलचंद गुप्ता निवासी ग्राम पंचायत चुकान के द्वारा दिनांक 24.01.2026 को CPGRAMS पोर्टल पर (रजिस्ट्रेशन आईडीDORLD/E/2026/0001016) दर्ज कराई गई है।जिसमे शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया है कि ग्राम पंचायत चुकान के प्रभारी सचिव श्रवण द्विवेदी द्वारा पूर्व में हो चुके निर्माण कार्य जिनका पूर्ण भुगतान भी तत्कालीन सरपंच एवं सचिव द्वारा किया जा चुका था उन्ही कार्यों की राशि ई-ग्रामस्वराज पोर्टल से दूसरे वर्ककोड के माध्यम से शौंचालय,और पुलिया की राशि का प्रभक्षण कर लिया गया है,साथ ही जांच में शिकायत सत्य भी पायी गई है। किन्तु जिला पंचायत अनूपपुर के विहित अधिकारी अर्चना कुमारी द्वारा दोषी और भ्रष्ट सचिव श्रवण को अभयदान दिया जा रहा है। उसके विरूद्ध कोई अनुशासनात्मक कार्यवाही नही की गई और न ही पंचायत अधिनियम के तहत धारा 189/92 की कार्यवाही कर ग्राम पंचायत की प्रभक्षित राशि ग्राम पंचायत चुकान के खाते में अब तक जमा नही करायी गई है।शिकायतकर्ता के अनुसार जिला पंचायत सीईओ द्वारा विगत 05 माह से कार्यवाही को रोककर रखना कई बड़े सवालो को जन्म देती है।

झूठे आश्वासन से सीएम हेल्पलाइन बंद कराने का आरोप*

शिकायतकर्ता मूलचंद गुप्ता द्वारा CPGRAMS पोर्टल पर जिला अधिकारी द्वारा कार्यवाही करने का झूठा आश्वासन देकर सीएम हेल्पलाईन को बंद कराने की भी शिकायत है।शिकायतकर्ता की मांग है कि ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्यवाही होनी चाहिए जो कि अपने कर्तव्यों के विपरीत आचरण करते हुए जनता को झूठे आश्वासन देकर गुमराह करते है,और कार्यवाही के नाम पर लीपापोती करने की कोशिश करते है।

*मामले की ” पंचायती राज्य मंत्रालय” ने प्रमुख सचिव को भेजा पत्र*

शिकायतकर्ता द्वारा CPGRAMS में दर्ज शिकायत में उल्लिखित मुद्दे,राज्य सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में नहीं होने के कारण शिकायत को,पंचायती राज मंत्रालय के पत्र संख्या एम-11015/68/2021-शासन दिनांक 30.01.2026 के माध्यम से,आवश्यक कार्रवाई हेतु मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी को भेजकर शिकायत पर जल्द कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here