नर्मदा उद्गम स्थल से जल लेकर श्री जालेश्वर महादेव में जलाभिषेक करेंगे विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को 11 को निकलेगी रथ यात्रा 12 को विशाल भंडारा

0
270

अनूपपुर । गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के नेतृत्व में बाबा भोलेनाथ की रथयात्रा कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।जो की दो दिवसीय 11 एवं 12 अगस्त 2024 को संपन्न होगा।
पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने जानकारी देते हुए बताया कि देवाधिदेव महादेव श्री शिवशंकर जी की असीम कृपा एवं आशीर्वाद से विगत वर्षों की भाति इस वर्ष 2024 में भी रथयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।जिसके तहत 11 अगस्त 2024 दिन रविवार को प्रातः 8 बजे श्री शंकर मंदिर जोहिला तट राजेन्द्रग्राम से रथ यात्रा प्रस्थान करेगी रात्रि विश्राम दिनांक 11 अगस्त 2024 को ग्राम भुण्डाकोना में होगा।एवं 12 अगस्त 2024 दिन सोमवार को प्रातः ग्राम भुण्डाकोना से यात्रा प्रारंभ होकर अमरकंटक माँ नर्मदा उद्गम स्थल से जल लेकर श्री जालेश्वर महादेव में जलाभिषेक एवं शायं 4 बजे विशाल भण्डारा के कार्यक्रम के साथ संपन्न होगी।
पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने सभी शिव भक्तों से विनम्र अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में श्री भोलेनाथ की रथ यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here