अनूपपुर दिनांक 28.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कदमहा नाला रोड,वार्ड क्रमांक 15, जैतहरी स्थित लल्लू भल्ला के खेत में राजकुमार द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर ट्रैक्टरों के माध्यम से मध्यप्रदेश शासन के खनिज (मुरूम) का अवैध उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है।सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर रेड की गई। मौके पर एक जेसीबी मशीन मुरूम उत्खनन करती पाई गई तथा दो ट्रैक्टर ट्रॉली सहित खड़े थे। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें हमराह स्टाफ एवं गवाहों की सहायता से घेराबंदी कर रोका गया।
जेसीबी चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम राजकुमार राठौर, पिता रामलाल राठौर, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14, जैतहरी बताया। जेसीबी स्वयं की होना बताया गया। खनिज उत्खनन/परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे जाने पर कोई अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं की गई। मौके से बिना नंबर की पीले रंग की जेसीबी (इंजन नं. H00289110, चेचिस नं. HAR3DXSSC02982467), अनुमानित कीमत लगभग ₹15,00,000/- को विधिवत जप्त किया गया।इसके पश्चात एक स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP 18 AB 6292, बिना नंबर की नीली ट्रॉली में लगभग 01 घन मीटर मुरूम भरी पाई गई। चालक संतोष राठौर, पिता धनराज सिंह राठौर, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, जैतहरी से पूछताछ की गई। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। ट्रैक्टर मालिक कुंवर सिंह राठौर निवासी बलबहरा होना बताया गया। उक्त ट्रैक्टर (इंजन नं. 331008/SBN05589, चेचिस नं. MBNAG26AALTN70733), अनुमानित कीमत ₹5,00,000/- तथा मुरूम कीमत ₹500/- को विधिवत जप्त किया गया।
दूसरा स्वराज ट्रैक्टर क्रमांक MP 65 AA 4479 के चालक राजेश कुमार, पिता विजय कुमार राठौर, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, जैतहरी से पूछताछ की गई। खनिज परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। ट्रैक्टर (इंजन नं. CJ1354/MH011091, चेचिस नं. MBNAK48ACMPK43581) मय बिना नंबर की खाली ट्रॉली, अनुमानित कीमत ₹5,00,000/- को जप्त किया गया।इस प्रकार कुल 02 ट्रैक्टर, 01 जेसीबी मशीन एवं 01 घन मीटर मुरूम सहित कुल लगभग ₹25,05,000/- मूल्य की सामग्री जप्त की गई।
उक्त प्रकरण में आरोपीगण —राजेश कुमार, पिता विजय कुमार राठौर, उम्र 35 वर्ष,संतोष राठौर, पिता धनराज सिंह राठौर,उम्र 30 वर्ष,निवासी वार्ड क्र. 15 जैतहरी,राजकुमार राठौर, पिता रामलाल राठौर, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्र.14 जैतहरी के विरुद्ध अवैध मुरूम खनिज उत्खनन एवं परिवहन के संबंध में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



