*अनूपपुर* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नगर विकास प्रस्फुटन तीनों समिति अनूपपुर द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर कार्यक्रम का आयोजन आशीर्वाद पैलेस अनूपपुर में किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मां वीणावादनी के श्री चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती लक्ष्मी खेडिया जी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे जी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीना सिंह जी का स्वागत पुष्प व श्रीफल से किया गया जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति सदस्य एवं सीएमसीएलडीपी छात्रों ने समाज में समानता और सम्मान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएँ आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और समाज के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं ने एकजुट होकर महिला सशक्तिकरण के नारे लगाए और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ, प्रस्फुटन समिति सदस्य एवं सीएमसीएलडीपी छात्रों की उपस्थित व सहभागिता रही।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर विकास प्रस्फुटन समिति अनूपपुर की तीनों समिति अध्यक्ष अनिल सिंह परिहार, बृजेश राठौर,सचिव शिवांशु रंजन, सदस्य उत्कर्ष कोरी, अंश गुप्ता जैतहरी विकासखंड परामर्शदाता किरण प्रजापति एवं महिलाओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल आयोजन शिवांशु रंजन, बृजेश राठौर संचालन परामर्शदाता शारदा चौरसिया जी द्वारा किया गया एवं आभार व्यक्त अनिल सिंह परिहार जी द्वारा किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



