अनूपपुर श्री शिव मारुति मंदिर (सामतपुर) अनूपपुर में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी तेजी से चल रही है।ज्ञातव्य हो कि इस बार 2 अप्रैल 2026 को अनूपपुर शहर के इतिहास में अब तक का सबसे भव्य हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

यह आयोजन शिव मारुति युवा संगठन सामतपुर (अनूपपुर)के नेतृत्व में होगा।इस अवसर पर शहर में भव्य शोभा यात्रा एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।यह भव्य उत्सव 2 अप्रैल 2026 को श्री शिव मारुति मंदिर सामतपुर (अनूपपुर) में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।
भव्य शोभा यात्रा बनेगी आकर्षण का केंद्र बिंदु इस भव्य आयोजन में जिले के अलावा आस-पास के गांव के हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।शोभा यात्रा की भव्यता देखते ही बनेगी।जिसमें मनमोहक झांकियां, आकर्षक साज सज्जा,भक्ति की अनोखी छटा देखने को मिलेगी।इस दौरान देश भर से आए कलाकार अपने प्रस्तुतियों से माहौल को भक्ति मय बनाएंगे।
भव्य कार्यक्रम में पूरा अनूपपुर शामिल रहेगा हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम में पूरे अनूपपुर शहर के लोग विशेष तैयारी कर रहे हैं। 2 अप्रैल को जिले भर के बाजार एवं प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।ताकि सभी लोग इस भव्य शोभा यात्रा और कार्यक्रम में सम्मिलित हो सके।हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर दिन भर धार्मिक,सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।प्रातः 9.00 बजे विशेष पूजा, 12.00 बजे से भंडारा, 4.00 से भव्य शोभा यात्रा, बस स्टैंड अनूपपुर में संध्या आरती का आयोजन,राम कथा, हनुमान चालीसा आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे।
अनूपपुर जिले में हर्षोल्लास का माहौल हनुमान जन्मोत्सव के इस तैयारी से जिले में भारी उत्साह देखा जा रहा है।भक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।ताकि वे इस भव्य आयोजन के साक्षी बन सके।अनूपपुर जिले के लिए यह आयोजन धार्मिक और संस्कृत दृष्टि से मिल का पत्थर साबित होगा।शिव मारुति युवा संगठन सामतपुर (अनूपपुर) द्वारा निवेदन किया गया है कि यह जानकारी अनूपपुर तथा आसपास के क्षेत्र तक पहुंचाएं और इस भव्य हनुमान जन्मोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में अपने परिवार,इष्ट मित्रों के साथ इस आयोजन में शामिल हो और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।



