माहेश्वरी समाज ने महिला दिवस पर आयोजित किया होली मिलन समारोह सभी ने मिलकर किया खूब मस्ती 

0
203

अनूपपुर (ब्यूरो)संभाग स्तरीय माहेश्वरी समाज का होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन महिला दिवस पर होटल लेवल वन में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के शहडोल,बुढार,अमलाई,चचाई,धनपुरी, अनूपपुर,जैतहरी के पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे काफी संख्या में उपस्थित थे।इस समारोह में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।महिलाओं एवं पुरुष ने जमकर होली सॉन्ग पर डांस किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान महेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्लन के साथ समाज के वरिष्ठ आदेश खटोड़ ने हनुमान चालीसा के साथ की।

होली की पूरी मस्ती के साथ महिला एवं पुरुष सभी ने अपनी-अपनी बातें कही।डांस किया एवं गाना गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।साथ ही सभी ने मिलकर काफी मस्ती की जिसका सभी ने भरपूर आनंद उठाया।कार्यक्रम के शुभारंभ में गरमा-गरम नाश्ता की विशेष व्यवस्था की गई थी।तत्पश्चात तमाम तरह के गेम्स का आयोजन किया गया।जिसमें तंबोला आदि गेम खिलाया गया।जिसमें समाज के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं समाज के वरिष्ठ एम.एल.मंत्री ने पुरस्कृत लोगों को पुरस्कार प्रदान किया।कार्यक्रम के मध्य में स्नेह भोज का आयोजन किया गया।सभी ने एक दूसरे को होली के त्यौहार की फूलों संग होली खेलते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाकर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में शहडोल संभाग के सभी स्थानों से माहेश्वरी समाज के लोगों ने शिरकत की एवं खुशी का इजहार किया और इसी तरह हमेशा मिलते रहने का वादा भी किया।माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ एम.एल.मंत्री.कमल मूंदड़ा,अरुण बियानी,सुनील मंत्री,संगीता साबू,संध्या बियानी,पवन मूंदड़ा,मंजुला मूंदड़ा,दीपा पच्चीसिया,जय किशन बियानी,संगीता मूंदड़ा,सुनीता मूंदड़ा,कृति खटोड़ लता मूंदड़ा,सरला मूंदड़ा एवं श्याम बियानी ने समाज के उत्थान के लिए अपनी-अपनी बातें कही एवं सभी को होली एवं महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

राजस्थानी गीत संध्या बियानी एवं शशि काबरा ने संयुक्त रूप से गाकर शमा ही बांध दी।माहेश्वरी समाज के जिलाध्यक्ष सुनील मंत्री ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का समापन चाय के साथ किया गया।

इस अवसर पर माहेश्वरी समाज की महिलाओं एवं पुरुषों ने होली के पारंपरिक गीत और धमाल प्रस्तुत किए, जिससे सांस्कृतिक छटा देखने को मिली।समाजजनों को होली की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है और इसे आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए।समारोह में पूरे संभाग के माहेश्वरी बंधुओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here