अनूपपुर मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का अनूपपुर जिले के अमरकंटक में आदिवासी समाज के कार्यक्रम धुर/रंग पंचमी (सृष्टि दिवस) में शामिल होने के लिए आज दिनांक 8 मार्च को पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन में आगमन हुआ। जहां अनूपपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुड्डू चौहान के अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में मौजूद कांग्रेसजनों ने पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन में गाजे बाजे के साथ गगन भेदी नारे लगाते हुए, पुष्प गुच्छ देकर व माला पहनाकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का भव्य स्वागत किया। स्वागत के पश्चात नेता प्रतिपक्ष का काफिला पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन से जिले समस्त कांग्रेस जनों के साथ अमरकंटक के लिए रवाना हो गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के साथ पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जेपी श्रीवास्तव, आशीष त्रिपाठी, हरिशंकर दुबे पुल्लू, विनय शुक्ला, निर्भय नारायण राव, नरोत्तमदास अहिरवार, मिथुन राठौर, प्रदीप मांझी, महिला कांग्रेस नेता श्रीमती रेखा राठौर, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजीव सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रजन राठौर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सैफ रिजवी, युवा नेता जयप्रकाश पांडेय, अरविंद मिश्रा तथा पेंड्रा गौरेला के स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के नेतागण भी मौजूद रहें।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हुआ आगमन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान के अगुवाई में हुआ भव्य स्वागत
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



