सट्टा पट्टी पर्ची काटते 07 सटोरियो पर कोतमा पुलिस की कार्यवाही

0
441

*सट्टा पट्टी पर्ची काटते सटोरिए कोतमा पुलिस की गिरफ्त में

_बाल्मीक पाठक के ठिकाने पर रेड कार्यवाही कर 07 सटोरियों के पास से नकदी व सट्टा पर्ची जप्त_

_कार्यवाही के दौरान बाल्मीक पाठक हुआ फरार_

*अनूपपुर* कोतमा पुलिस द्वारा दिनांक 05.09.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि बाल्मीकि पाठक अपने घर में अपने साथियों के साथ सट्टा पट्टी पर्ची काट रहा है,कोतमा पुलिस द्वारा बताये स्थान पर रेड कार्यवाही के दौरान गई मौके से विजय नामदेव पिता रामू प्रसाद उम्र 46 साल निवासी कोतमा,मनोज कुमार पिता बाबूलाल सिंह उम्र 55 साल निवासी कोतमा,नकूल विश्वकर्मा पिता बबून्ना विश्वकर्मा उम्र 40 साल निवासी बगैहा टोला,हीरा लाल चौधरी पिता शिव प्रसाद उम्र 40 साल निवासी बगैहा टोला,लाला शर्मा पिता रामशरण शर्मा उम्र 25साल निवासी कोतमा,हमीद पिता राजेंद्र त्रिपाठी उम्र 36 साल निवासी खोडरी नंबर 01तथा कमलेश पिता छोटे लाल केवट उम्र 46 साल निवासी पथरौडी के मौके से मिले, तथा बाल्मीकि पाठक पीछे के रास्ते से भागने में कामयाब हो गया।उक्त जुआरियों के पास से अलग अलग कुल नगदी 5645/- रूपए सट्टा पर्ची,डाट पेन जप्त किया गया।आरोपियों से पूछताछ करने पर सभी ने बाल्मीकि पाठक निवासी कोतमा के कहने पर उसके लिए काम करना बताया सभी आरोपियों के खिलाफ पृथक पृथक अपराध धारा 4क सट्टा एक्ट एवं 61 बीएनएस के तहत प्रत्येक मामले में बाल्मीकि पाठक के विरुद्ध भी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बाल्मीकि पाठक के खिलाफ थाना कोतमा में पूर्व से सट्टा के 19 अपराध वर्ष 2015 से पंजीबद्ध है सभी मामले में माननीय न्यायालय से जुर्माना भी हुआ है ,आरोपी आदतन अपराधी है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक सुन्द्रेश सिंह,अकबर खान, कपिल उईके,संजीव त्रिपाठी,चक्रधर,धर्मेंद्र जाटव,पिंकी प्रजापति,कंचन चौहान,दिनेश की विशेष भूमिका रही है

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here