अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान को शनिवार की दोपहर जानकारी से प्राप्त हुई कि अनूपपुर नगर में शासकीय जिला चिकित्सालय अनूपपुर के सामने एक बिल्डिंग में जिले के ग्रामीण क्षेत्र के नवयुवक एवं नवयुवतियों को एकट्ठा किया जाकर संदिग्ध गतिविधियां चल रही है। जो पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा एस.डी ओ.पी. अनूपपुर सुमित केरकेट्टा एवं टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई जाकर उक्त स्थान पर रेड कराई गई जो शासकीय जिला चिकित्सालय के सामने आर.एम.जी. होटल के ऊपर बने हाल में अनूपपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रो से 14 लड़कियां एवं 6 लड़को को नौकरी देने के नाम पर एकट्ठा किया गया था। मौके पर रजनीश राज निवासी रीवा,आमिर अली निवासी भालूमाड़ा एवं संकेत ताजने निवासी भोपाल के द्वारा एकत्र किये गये नवयुवक एवं नवयुवतियों को ZAUGE CHIEFLAND INDUSTRY PVT LTD नाम की कंपनी में नौकरी दिलाये जाने के नाम पर 500-500 रूपये जमा कराया जाकर बुलाया जाना पाया गया। पुलिस की रेड कार्यवाही के दौरान उपस्थित मिले जिले के ग्रामीण क्षेत्र के नवयुवक एवं नवयुवतियों द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रो में Office Work के लिए Job Requirment के पम्पलेट बांटे जाकर उनको एकत्र किया गया था और ZAUGE CHIEFLAND INDUSTRY PVT LTD नाम की कंपनी में नौकरी दिलाये जाने के लिए 500 रूपये प्रत्येक से जमा कराया गया किन्तु पिछले 8-10 दिन से रोज बुलाकर वापस कर दिया जाता था। जो कुमारी साक्षी मिश्रा पिता शिवकुमार मिश्रा उम्र करीब 22 साल निवासी ग्राम पसला अनूपपुर एवं अन्य 21 के द्वारा रिपोर्ट किये जाने पर उक्त आरोपीगणो के विरूद्ध थाना कोतवाली में उक्त कंपनी के हेड सतीष राठौर निवासी भोपाल एवं मौके पर मौजूद मिले रजनीश राज निवासी रीवा एवं आमिर अली निवासी भालूमाड़ा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 405/24 धारा 319 (2), 318(4),3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज किया जाकर कार्यवाही की जा रही है। मौके पर से पुलिस द्वारा नौकरी दिलाये जाने हेतु बेरोजगार युवक एवं युवतियों से भरवाये गये फार्म, ग्रामीण क्षेत्रों में बांटे गये पम्पलेट एवं किराये से लिए गये हाल में लगाये गये पोस्टर आदि को जप्त किया जाकर आरोपियों के बैकिंग ट्रान्जेक्शन की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गयी है कि ऐसे किसी भी कम्पनी अथवा बाहरी लोगो को अपना मकान किराये से देने के पूर्व पुलिस को जानकारी अवश्यक दें एवं पुलिस के वेरीफिकेशन कराये जाने के बाद ही अपना मकान किराये से दें।गिरफ्तार आरोपियो में रजनीश राज पिता शम्भू प्रसाद राज उम्र 24 साल निवासी ग्राम ढिहा थाना गोविन्दगढ जिला रीवा,आमिर अली पिता अतहर अली उम्र 19 साल निवासी वार्ड न. 11 भालूमाड़ा जिला अनूपपुर तथा संकेत ताजने पिता काशीराव ताजने उम्र 25 साल निवासी लाम्बाखेड़ा थाना ईंटखेड़ी भोपाल शामिल है।
नगर में नवयुवक एवं नव युवतियों से नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



