अनूपपुर/बिजुरी* जिले के बिजुरी थाना अंतर्गत दिनांक 08.09.2024 की रात 12.30 बजे प्राप्त सूचना के आधार पर बिजुरी पुलिस को घोडहा मोहल्ला में कुछ जुआरी ताश के पत्तो से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए।उक्त जुआ फड़ में पुलिस द्वारा रात्रि के लगभग 1:00 बजे कार्यवाही करते हुए जुआरी दीपक पिता अशोक रस्तोगी उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड क्र.11बिजुरी,अभिषेक चतुर्वेदी पिता प्रहलाद प्रसाद चतुर्वेदी उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्र.12 बिजुरी,संदीप कुमार सोनी पिता जगन्नाथ प्रसाद सोनी उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 08 बिजुरी,चन्द्रकान्त कोरी पिता कैलाश प्रसाद कोरी उम्र 53 वर्ष निवासी वार्ड क्र.12 बिजुरी,अजय रस्तोगी पिता राजेश कुमार रस्तोगी उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्र.11 बिजुरी जुआ खेलते पाए गए।जिनके कब्जे से 7000 रुपये नगद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए एवं आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 216/24 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है।
बिजुरी में जुआ फड में पुलिस की कार्यवाही,05 जुआरी गिरफ्तार*
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



