बिजुरी पुलिस ने पशुओं की नृशंस हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार*

0
440

अनूपपुर/बिजुरी* दिनांक 02.09.2024 को फरियादी अरशद पिता नसीम खान निवासी बिजुरी का इस आशय की लिखित शिकायत प्रस्तुत किया कि दिनांक 01.09.2024-02.09.2024 की दरम्यानी रात को उसकी गौशाला में बधें चार माह के गाय के बछडे और बकरी की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मल द्वार में लोहे की राड डालकर वध कर दिया गया है।घटना विवरण संगीन होने पर से तत्काल थाना बिजुरी में अपराध क्र 215/24 धारा 325, 331(4) बीएनएस 4,9 गौ वंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं 11 पशु क्रुरता अधिनियम में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की विवेचना में घटना स्थल के आसपास के व्यक्तियों से बारिकी से पूछताछ की गई तथा घटना स्थल के 1 किमी की परिधि में स्थित सभी सीसीटीव्ही कैमरो की चेकिंग कर संदेही की पतारसी का प्रयास किया गया जो घटना का संदेही दिनेश कुमार यादव पिता स्व. जगदीश प्रसाद यादव उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्र.12 पीपल चौक के घटना करने की सुरागरसी हुई जिससे कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा जादू टोने से पीडित होने पर उसके निवारण के लिए उक्त अपराधिक कृत्य करना स्वीकार किया है।जिसे दिनांक 08.09.2024 को बिजुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here