“संकट मोचन के जयकारों से गूंजेगा सामतपुर। भव्य हनुमान जन्मोत्सव में प्रशासनिक अधिकारी भी होंगे शामिल”

0
317

अनूपपुर। भक्ति, सेवा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम 2 अप्रैल, गुरुवार को सामतपुर में देखने को मिलेगा, जहां शिव मारुति युवा संगठन द्वारा भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, जिससे आयोजन की महत्ता और बढ़ गई है।
संगठन द्वारा अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी, पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम को विधिवत आमंत्रित किया गया है। विशेष रूप से कलेक्टर हर्षल पंचोली शाम 4 बजे आयोजित पहली आरती में शामिल होंगे।
श्री शिव मारुति मंदिर, सामतपुर में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव की शुरुआत प्रातः 9 बजे विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती से होगी, जिसमें श्रद्धालु भक्तिभाव से सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।
दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें और आयोजन को सफल बनाएं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शाम 4 बजे निकलने वाली भव्य शोभायात्रा होगी, जिसमें केसरिया ध्वजों और भक्ति गीतों के साथ पूरा सामतपुर क्षेत्र रामभक्ति के रंग में रंग जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
शिव मारुति युवा संगठन ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुटता का परिचय दें और इस भक्ति महोत्सव में सहभागी बनें। आयोजकों का कहना है कि “आपकी उपस्थिति ही इस आयोजन की असली शक्ति और सफलता है।” कुल मिलाकर, यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का भी संदेश देगा।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here