अनूपपुर* दिनांक 25.03.2026 को सरपंच पति ग्राम पंचायत बकही तीरू सिंह द्वारा चचाई पुलिस को सूचना दी गयी कि मठदेउरा मंदिर के पास ओबी पहाड़ी के ऊपर जंगल में एक अज्ञात महिला का सड़ा गला शव फांसी पर लटका हुआ है।प्राप्त सूचना पर मर्ग क्र० 10/26 कायम कर मौके में पहुंचकर मृतिका के शव का पंचनामा मृतिका के परिजनों को बुलाकर किया गया एवं मृतिका के शव का पीएम कराया गया जिला अस्पताल अनूपपुर से प्राप्त हुए पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा बताया गया कि मृतिका की मृत्यु गला घोटने से हुई है।
पूछताछ के दौरान मृतिका के परिजनों के कथन अनुसार मृतिका(नीमी परिवर्तित नाम) के पति की मृत्यु हो जाने से मृतिका एवं आरोपी सतेन्द्र गुप्ता उर्फ संगम पिता फूलचन्द्र गुप्ता उम्र 27 साल निवासी रामपुर से प्रेम संबंध हो गया था,जो आरोपी अक्सर प्रेमिका को अपनी आटो में लाता ले जाता था,तथा मिलने घर भी आता था। जब प्रेमिका मृतिका आरोपी को बोलने लगी कि तुम मुझे पत्नी बनाकर अपने घर ले चलो तब आरोपी के व्दारा दिनांक 09/03/26 को मृतिका को मिलने के लिये बकहो रोड पर बुलाकर अपनी मोटर सायकल में बैठाकर सूनसान जंगल में ले जाकर बातचीत किया। बात नहीं बनने पर आवेश में आकर आरोपी प्रेमिका केगले में रखे दुपट्टा से गला घोटकर फांसी का फंदा बनाकर कंजी के पेढ़ में जंगल में लटका कर भाग गया था।
थाना चचाई में मर्ग कायम कर दिनांक 29/03/26 को आरोपी सतेन्द्र उर्फ सत्यम गुप्ता के विरूद्ध अप० क्र० 80/26 धारा 103(1), 238 बीएनएस कायमकर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान 24 घण्टे के अंदर आरोपी सतेन्द्र गुप्ता उर्फ संगम पिता फूलचन्द्र गुप्ता उम्र 27 साल निवासी रामपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय अनूपपुर के माध्यम से जेल भेजा गया।



