कोतमा में पत्रकार परिषद का चुनाव 4 अप्रैल को, संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में बड़ा कदम

0
192

अनूपपुर। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद, ब्लॉक कोतमा द्वारा संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से ब्लॉक अध्यक्ष पद के निर्वाचन की घोषणा कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।

जारी निर्वाचन सूचना के अनुसार दिवाकर विश्वकर्मा को निर्वाचन अधिकारी तथा आशीष द्विवेदी को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराएं।यह निर्वाचन 04 अप्रैल 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजे वाचनालय, स्टेशन के पास कोतमा में आयोजित किया जाएगा। परिषद के सभी अधिकृत सदस्यों से अपील की गई है कि वे समय पर उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि संगठन को मजबूत नेतृत्व मिल सके।यह आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश मिश्रा द्वारा जारी किया गया है, जिसमें सभी सदस्यों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया गया है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here