नवनियुक्त मंडल राजनगर ग्रामीण अध्यक्ष सुषमा जोशी द्वारा आभार कार्यक्रम का आयोजन*

0
416

तमा* भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर ग्रामीण की नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुषमा जोशी द्वारा अपनी नियुक्ति के उपलक्ष्य में आभार कार्यक्रम आयोजन हनुमान टेकरी दारसागर में आयोजित किया गया।उक्त आभार कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल उपस्थित रहे।नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुषमा जोशी ने आभार कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल,बूथ अध्यक्षों,पार्टी के वरिष्ठ जनों,प्रदेश नेतृत्व,जिला नेतृत्व,सांसद का धन्यवाद आभार प्रकट किया।कार्यक्रम के दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा संगठन महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है,और इसी का परिणाम है कि सुषमा जोशी को मंडल राजनगर ग्रामीण का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आभार कार्यक्रम में अंत में सुषमा जोशी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कोतमा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद जैन,बिजुरी मंडल अध्यक्ष रवींद्र शर्मा,कोतमा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश वर्मा,वरिष्ठ नेता पूर्व जिला महामंत्री प्रेम चंद यादव,अनूपपुर जनपद अध्यक्ष धनमती सिंह,जनपद सदस्य राधा सिंह,युवा मोर्चा जिला मंत्री शिव मिश्रा,मंडल उपाध्यक्ष रामाश्रय केवट,पूरन केवट जी, महामंत्री घनश्याम एवं मंडल के सभी पदाधिकारी,बूथों के अध्यक्ष सम्मानित वरिष्ठ जनो,मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारीओ,जनप्रतिनिधियों तथा मंडल में निवासरत सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here